Wednesday, October 19, 2016

"चाँद" मेरे..."

आज देर से आएगा आसमान में "चाँद",
"चाँद" मेरे, तुम ही जल्दी घर आ जाना !!

"चाँद..."

कल कह दिया था चाँद ने,
थोड़ी देर से आऊंगा आज !!

Tuesday, October 18, 2016

"नये शब्द.."

आज लिखने हैं कुछ नये शब्द,
एक नये अहसासों  के साथ।

Thursday, October 6, 2016

"मुस्कान..."

प्लास्टिक की मुस्कान मिले जिन चेहरों पर,
दोस्तों उनसे मिलना ज़रा संभालकर ,
रिश्तों की अहमियत न हो जहाँ,
कीमती आंसुओं को रखना वहाँ संभालकर "

Tuesday, October 4, 2016

"कहानी आपकी.."

चेहरे की उड़ी- उड़ी रंगत , कह रही है कहानी आपकी। बहुत मजबूर, ग़मों से चूर लग रही है सूरत आपकी। बोझिल पलकें बता रहीं हैं , कई रातों से नीदें अधूरी हैं आपकी। चेहरे की उड़ी- उड़ी रंगत , कह रही है कहानी आपकी। तितली की तरह उड़ना था आपको आकाश में एक कमरे में सिमट कर रह गई है ज़िन्दगी आपकी। कुछ ढूँढ रहीं है आपकी बैचेन निगाहें, शायद कोई चीज खो गई है आपकी। चेहरे की उड़ी- उड़ी रंगत , कह रही है कहानी आपकी। टूट कर चकना चूर हो गई , दिल के कानिस पर जो रखी थी ख्वाबों की तस्वीर आपकी। कहने को तो मुस्करा रहें हैं आप, मगर सच कहते हैं हम। पहले जैसी , वो मुस्कराहटें अब नहीं है आपकी। चेहरे की उड़ी- उड़ी रंगत , कह रही है कहानी आपकी।

Friday, September 30, 2016

"पता.."

दुनिया की खबर रखते हैं हम,
मगर अपना पता मालूम नहीं।  

Monday, September 12, 2016

"गणपति बाप्पा मोरया"

गणपति बाप्पा मोरया। 
मंगल मूर्ति मोरया।  
फोटो : गूगल से आभार।  

Saturday, August 6, 2016

"तितलियों को उड़ने दिया करो.."











तितलियों और फूलों को तुमको,
अपनी डायरी में रखना अच्छा लगता है।
मगर, यह मुझको ठीक लगता नहीं,
बंधनों में मत बांधों किसी को,
जिंदा ही मत मारो किसी को,
तितलियों को उड़ने दिया करो,
फूलों को महकने दिया करो।
क्योंकिं डायरी में रखने पर,
इन्द्रधनुषी तितलियाँ हो जाती हैं बेरंग,
फूल खो देते हैं अपनी सुगंध।
खामोश तितलियाँ , मुरझाये फूल ...
देखकर हम उदास हो जाते हैं।
चाह कर भी , हम फिर उन्हें
जीवित नहीं कर सकते ।
इसीलिए , मेरा अनुरोध स्वीकार करो,
तितलियों को उड़ने दिया करो।
फूलों को महकने दिया करो।

(शलभ गुप्ता "राज")

Sunday, July 17, 2016

"जीवन.."

यदि आँखों में किसी की,
कोई नमी नहीं हैं।
धरती उस दिल की,
फिर उपजाऊ नहीं है।
संवेदनाओं का एक भी पौधा,
अंकुरित होता नहीं जहाँ,
ऐसा बंज़र जीवन,
जीने के योग्य नहीं हैं।
(Shalabh Gupta "Raj')

Wednesday, July 13, 2016

"नये ख्वाब.."

क्या हुआ  जो एक ख्वाब है टूटा, 

कुछ नये ख्वाब मेरी आखों में हैं।

(शलभ गुप्ता - "राज")