Thursday, August 1, 2019

"अनकही कहानियाँ.."

मन की कल्पनाओं को जब आकार मिल जाता है,
स्वप्न जैसे मानो कोई साकार हो जाता है।
वक़्त लिखता है फिर कई अनकही कहानियाँ,
B & W तस्वीरों में भी इंद्रधनुषी रंग आ जाता है।
© Shalabh Gupta ( 1 August 2019)


Thursday, July 25, 2019

"अजनबी के नाम.."

चर्चगेट से आती हुई,
आखिरी लोकल ट्रेन  की तरह,
खाली-खाली सी शाम हो गयी। 
शोर मचातीं आतीं लहरें ,
पत्थरों से टकराकर,
गुमनाम हो गयीं। 
घर के एक कोने में रखी,
रंग-बिरंगी छतरियाँ भी ;
बारिशों के ना आने से,
परेशान हो गयीं। 
मिलना ना होगा जिनसे कभी,
ज़िन्दगी "शलभ" की ,
उसी अजनबी के नाम हो गयी। 
@ शलभ गुप्ता "राज"

Monday, July 1, 2019

"आशाओं की नित नयी उड़ान है.."

आशाओं की नित नयी उड़ान है। "शानू" हमारे घर की शान है। प्रतिकूल हवाओं में भी उसका, जीवन-दीप प्रकाशमान है। उसके होठों पर रहती सदा, एक प्यारी सी मुस्कान है। एक दिन करेगा अपना नाम रोशन, माँ सरस्वती का मिला उसे वरदान है। @ शलभ गुप्ता

















Wednesday, June 26, 2019

"कुछ गुलदस्ते.."

कांटों की चुभन को अपनाकर, फूलों के कुछ गुलदस्ते बनाये हैं। तब कहीं जाकर "शलभ", अपने चेहरे पर मुस्कान लाये हैं। @ शलभ गुप्ता



Thursday, March 28, 2019

"अबीर गुलाल"

दूर शहर में रहने वाले बच्चे,
जब घर आ जाते हैं। 
माता पिता के लिए वह लम्हें,
"अबीर-गुलाल" हो जाते हैं।
@ शलभ गुप्ता
(होली के दिन लिखी यह चार पंक्तियाँ)

"माता-पिता"

यूँ तो दुनिया देखी है हमने,
हज़ारों लोगों से मिलें हैं।
सच्चे ज़ज़्बात बस,
माता-पिता की दुआओं में मिले हैं।
@ शलभ गुप्ता


Friday, February 22, 2019

"धूप.."

गुनगुनी से धूप,
बादलों की चादर ओढ़े हुए।
जरा सी बारिशें,
ढेर सारी यादें लिए हुए।
@ शलभ गुप्ता  

"यादें"

बिन बुलाये मेहमान की तरह,
"यादें" हर रोज़ चली आतीं हैं। 
@ शलभ गुप्ता 

"एक कविता.."

बहुत दिन हुए,
तुमसे मिले हुए।
दिल की बातें किये हुए,
एक कविता लिखे हुए। 
@ शलभ गुप्ता