Tuesday, October 29, 2013

"सूर्योदय.."

घना अँधेरा और बड़ी लम्बी रात है ।
चलो अब कुछ लम्हों की ही तो बात है ।
खत्म हो जायेगी यह काली रात ,
एक सूर्योदय फिर नयी शुरुआत है ।

Saturday, October 19, 2013

"चाँद कल रात का...."

चाँद कल रात का वाकई बहुत ख़ास था।
सांझ ढले से ही बस उसका इंतज़ार था।
उससे मिलने की तमन्ना में दिल बेकरार था।
आंसमा में चमक रहा मानों आफताब था।
छत पर बैठ कर बतियाँ की ढेर सारी।
आखों ही आखों में गुज़र गयी रात सारी ।
मेरे चाँद का जुदा सबसे अंदाज़ था।
चंद लम्हों में ही कई जन्मों का साथ था।
चांदनी में उसकी अपनेपन का अहसास था।
बिछुड़ने के वक्त मेरी आखों में ,
आंसुओं का ही "राज" था।
चाँद कल रात का वाकई बहुत ख़ास था।

Wednesday, September 11, 2013

"अपने क़दमों पर कर भरोसा , एक ही रास्ते पर चल ...."

अपने क़दमों पर कर भरोसा ,
एक ही रास्ते पर चल ।
चाहे, हौले-हौले चल । 
उबड़-खाबड़ देख कर,
रास्ता ना बदल ।
चाहे, हौले-हौले चल ।
गिरकर, संभलता चल ।
ठोकरों से सीखता चल ।
चाहे, हौले-हौले चल ।
रंग-बिरंगी कारें देख कर,
मन ना मचल ।
समय तेरा भी आयेगा ,
जरा सब्र तो कर ।
मिल ही जायेगी मंजिल,
आज , नहीं तो कल !
अपने क़दमों पर कर भरोसा ,
एक ही रास्ते पर चल ।
चाहे, हौले-हौले चल । 

Sunday, September 8, 2013

"मुझे बस एक बूँद "ओंस" की बनना है ..."

ना सरोवर, ना नदिया, ना सागर बनना है।
मुझे बस एक बूँद "ओंस" की बनना है । 
मोती बनकर कुछ देर चमकना है। 
कुछ पलों में जीवन सारा जीना है। 
मुझे बस एक बूँद "ओंस" की बनना है । 
फूलों की पंखुडियां बने या काटें बने बिछोना मेरा ... 
जन्म हुआ जहाँ, साँस अंतिम वहीँ लेना है। 
परिस्थिति कैसी भी रहे साथ मेरे, 
हर स्थिति में, मुझे मुस्कराते हुए जीना है। 
मुझे बस एक बूँद "ओंस" की बनना है । 
जिन्होनें रखा मुझे रात भर संभाल कर, 
उन सभी के प्रति मुझे आभार व्यक्त करना है। 
प्रसन्नचित ह्रदय से स्वागत सूर्य का करना है। 
हँसते हुए इस संसार से प्रस्थान करना है। 
मुझे बस एक बूँद "ओंस" की बनना है ।

Friday, June 7, 2013

"इन्द्रधनुष सा रंग ..."

मन की कल्पनाओं को जब आकार मिल जाता है,
स्वप्न जैसे मानो कोई साकार हो जाता है ,
रेखाओं से बनती हैं फिर अनगिनित कहानियाँ,
B & W तस्वीरों में भी इन्द्रधनुष सा रंग आ जाता है !
 

Wednesday, June 5, 2013

"जन्मदिन मुबारक ( 6 June 2013) "

जीवन में आपके सदा बसंत रहे,
आँचल में खुशियाँ अनंत रहें!
जीवन के कठिन पलों में भी,
परिपूर्ण आत्मविश्वास रहे!
जीवन के हर मोड़ पर ,
अपनों का सदा साथ रहे!
प्रेरणा बने आपका व्यक्तित्व
कुछ इस तरह,
आपका जन्मदिन दुनिया को ,
हमेशा याद रहे !

Monday, June 3, 2013

"इन्द्रधनुष....."

आसमां से बरसती हुई खुशियों की बूँदें,
और फिर इन्द्रधनुष ..
कई बरसों बाद आज इन्द्रधनुष ,
और वो भी ,
मौसम की पहली बारिश में ही ...
इन्द्रधनुष तो अक्सर बनते हैं बारिशों के बाद , 
मगर, ना जाने क्यों ?
शायद, मुझे पहले कभी दिखाई नहीं दिये ...
आज मन की आखों ने भी देखा है 
इस इन्द्रधनुष को आसमान में ...
बस, सच यही है ..
है ना…
 

Saturday, May 11, 2013

"Amaltas ke phool..."

Amaltas ke phool hai yeh ,
shayad kuch keh rhe hain...
kuch suna aapne :)
kya vahi,
abhi-abhi jo maine suna hai
shayad vahi...  :)
 

Friday, February 22, 2013

"तन्हा सफ़र ..."

कुछ इस तरह खुद को सजा दी हमने,
दोस्तों के शहर में अजनबी बनकर जिया हमने,
मुस्कराते रहे लब  अश्कों को पिया हमने,
तन्हा ही यह सफ़र तय किया हमने !

Tuesday, February 12, 2013

"एक नन्हीं सी परी .."

आसमान से, एक नन्हीं सी परी घर में आयी है।
अपने संग-संग, खुशियाँ हज़ार लायी है।
मुस्कराहटों के फूलों से महकता रहे आँगन,
किलकारियों की सरगम से ,
गुंजायमान हो गया  घर का आँगन,
श्रीकांत और प्रियंका के लिए,
वो नन्हीं सी प्यारी गुडिया,
खुशहाल लम्हों की असीम सौगात लायी है।
शुभकामनायें और शुभ आशीर्वाद है हमारा ,
ऐसा लगता है वो लाडली बिटिया ,
मानों , हमारे ही घर आयी है।
सारे परिवार को हम सब की ओर से ,
लख-लख बधाई है।