Friday, April 29, 2022

"अपने रास्ते.."

भीड़ का हिस्सा मत बनो,
भेड़ों की तरह मत चलो। 
अपने रास्ते खुद तय करो,
चलना है तो अकेले चलो। 

Saturday, April 23, 2022

"कलर थीम"

आम आदमी की ज़िन्दगी में,
कहाँ कोई कलर थीम होती है। 
मटमैले रंगों से बनी "शलभ" की,
एक धुँधली सी तस्वीर होती है। 

Tuesday, April 12, 2022

"पलाश.."

ज़िन्दगी के सफर में,
दरख़्त मिल गए पलाश के। 
तुम मिले जैसे मुझे,
लम्हें ख़त्म हुए तलाश के। 


Tuesday, April 5, 2022

"समय.."

मिलना हो मुझसे तो,
समय निकाल कर आना। 
जाने की जल्दी हो तो,
फिर तुम मत आना।