Thursday, July 14, 2022

"महंगा सिलिंडर.."

मुफ्त राशन पाकर भी,
भूखा रह गया गरीब। 
महंगा सिलिंडर उससे,
अब खरीदा नहीं जाता। 

"इंद्रदेव जी.."

सोच रहा हूँ,
कल सुबह ११ बजे,
बारिश के विषय में,
एक ज्ञापन,
इंद्रदेव जी को,
दे ही दिया जाए। 
हमारे शहर से,
क्या नाराजगी है,
इसका भी तो,
पता किया जाए। 

"कीमत .."

ज़रूरत से ज्यादा समय,
जब कोई किसी को देता है। 
तब समय देने वाला शख्स,
अपनी कीमत खो देता है। 

Friday, July 1, 2022

"पहली बारिश.."

आज,
मौसम का,
पहला,
भीगा हुआ,
अखबार,
घर आया है। 
खैर मकदम !

मेरे शहर  में, 
इस मानसून की पहली बारिश।