Sunday, August 1, 2021

"मेरी सबसे अच्छी मित्र, मेरी कवितायेँ.."

मेरी सबसे अच्छी मित्र,
मेरी कवितायेँ। 
मेरे सुख दुःख की साथी,
मेरी कवितायेँ। 
डायरी में लिखी कुछ अधूरी,
मेरी कवितायेँ। 
नैनों से अश्रु बन झलकती,
मेरी कवितायेँ। 
हर मौसम में संग रहतीं,
मेरी कवितायेँ। 
मेरी सबसे अच्छी मित्र,
मेरी कवितायेँ। 

(अंतर्राष्टीय मित्रता दिवस पर लिखी मेरी कविता)

My poems are my best friends.


No comments:

Post a Comment